HTML5 Sections

HTML पेज के दो मुख्य भाग (Sections) होते है |

  1. Head Section
  2. Body Section
<!DOCTYPE html>
<html>
  <!--Head Section-->
  <head> </head>

  <!--Body Section-->
  <body></body>
</html>

Head Section

<head> सेक्शन HTML पेज का पहला सेक्शन होता है जो <html> टैग के बाद शुरू होता है |

HTML पेज के Head सेक्शन में पेज से जुडी जानकारी जैसे पेज का शीर्षक (टाइटल) , meta टैग्स, CSS और JavaScript फाइल्स की लिंक और कोड आदि को लिखा है |

यह सभी जानकारी  ब्राउज़र और सर्च इंजिन के लिए रखी जाती है और  वेबसाइट पर आने वाले visitors को यह दिखाई नहीं देती |

<!DOCTYPE html>
 <html>
 <!--Head Section-->
 <head>
     <!--Page info and file links goes here...-->
     <title>My First webpage</title>
     <meta name="description" content="I am a Freelance web developer. I can code front-end and back-end for you."> 
     <link rel="stylesheet" href="../assets/style.css" />
     <script src="../assets/script.js"></script>
 </head>
 <!--Body Section-->
 <body>
      <!--Web page content goes here...-->
 </body>
 </html>

Body Section

<body> सेक्शन head सेक्शन बंद होने के बाद शुरू किया जाता है |

HTML पेज के <body> section में HTML Tags और  Attributes का इस्तेमाल कर के वेब पेज का स्ट्रक्चर डिज़ाइन किया जाता है जो ब्राउज़र में visitors को दिखाई देता है |

किसी वेबपेज पर जाने पर हमें वेब ब्राउज़र में जो भी content (जैसे टेक्स्ट, फॉर्म , इमेज, वीडियो आदि ) दिखाई देते है उसका HTML कोड <body> सेक्शन के अंदर ही लिखा होता है |

<!DOCTYPE html>
 <html>
   <!--Head Section-->
   <head>
     <!--Page info and file links goes here...-->
     <title>My First webpage</title>
     <meta name="description" content="I am a Freelance web developer. I can code front-end and back-end for you.">
     <link rel="stylesheet" href="../assets/style.css" />
     <script src="../assets/script.js"></script>
   </head> 
   <!--Body Section-->
   <body>
     <!--Web page content goes here...-->
     <h1>Hello World</h1>
     <p>All website content goes here...</p>
   </body>
</html>

हेड सेक्शन में ब्राउज़र और सर्च इंजन को पेज के बारे में जानकारी दी जाती है और जबकि body सेक्शन में visitors के लिए content रखा जाता है  !

वेबसाइट का content डिज़ाइन करने के लिए HTML के tags and attributes का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सीखेंगे हम अगले लेसन में |